रायपुर

जेन्डर संवेदनशीलता पर गल्र्स कालेज में कार्यशाला
24-Aug-2024 4:37 PM
जेन्डर संवेदनशीलता पर गल्र्स कालेज में कार्यशाला

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अगस्त। शासकीय दूब महिला महाविद्यालय में  जेन्डर संवेदनशीलता पर  3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अ?ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से   किया गया ।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं में  सभी वर्गों के लिए सम्मानजनक गरिमापूर्ण जीवन पर युवाओं की समझ विकसित करते हुए संवेदनशीलता की भावना विकसित करना है।

 उद्घाटन सत्र में कार्यशाला की रूपरेखा आईक्यूएसीप्रभारी डॉ उषा किरण अग्रवाल ने  बताई।उसके पश्चात डॉ प्रीति शर्मा, डॉ मधु श्रीवास्तव, डॉ मधुलिका अग्रवाल ,डॉ जया तिवारी एवं डॉ रागिनी पांडेय ने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात डॉक्टर प्रीति माला एवं श्री पुरुषोत्तम ने  कार्यशाला के विषय में एनएसएस के वॉलंटियर्स को बताया गया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक डॉ स्वप्निल कर्महे ने किया।  छात्राओं ने प्ले, पोस्टर निर्माण व लेखन आदि के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति  व्यक्त की।


अन्य पोस्ट