रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के पहले ही निगम ने पांच करोड़ रूपए खर्च कर सडक़ों पर डामरीकरण कराया था। हर काम में गुणवत्ता के निर्देश, नारे,भाषण बेअसर साबित हुए हैं। और निगम ने अब अपने चुनाव से पहले एक बार फिर 50-50 लाख रूपए खर्च कर सडक़ों पर फिर डामर चढ़ाने का काम हाथ में लेने जा रहा है ।
लोककर्म विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेष शर्मा ने अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय,ईई के साथ बैठक कर कार्यो की समीक्षा कर निर्देश दिये।
शर्मा ने श्रीगणेश उत्सव पर्व के पूर्व निगम क्षेत्र के मार्गो की बारिश से खराब स?कों मे सुधारकरवाने के निर्देश दिये। उन्होने राष्ट्रीय राजमार्ग में खराब हुई स?कों की जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को तत्काल भेजने कहा।
एमआईसी सदस्य श्री ज्ञानेष शर्मा ने कार्यपालन अभियंताओं को जनसमस्या पखवाडा शिविरों में आमजनों से प्राप्त सभी मांगो पर तत्काल विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगा। शर्मा ने ईई को निर्देषित किया कि विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के कार्यक्रमों की सूचना महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों को अनिवार्य रूप से देकर उन्हें आमंत्रित करें।