रायपुर
चेयर-पर्सन प्रो. गाँधी ने महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की
धरसींवा (रायपुर), 23 अगस्त। शास. पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय, धरसींवा में 22 और 23 अगस्त को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद, बंगलुरु, पीयर टीम का महाविद्यालय के मूल्यांकन हेतु आगमन हुआ। नैक मूल्यांकन का यह द्वितीय चरण संस्था की शैक्षणिक गुणवत्ता और संस्थागत विकास की दिशा में निरंतर प्रयासों में एक मील का पत्थर साबित होगा।

नैक पीयर टीम, जिसमें चेयरपर्सन प्रो. लिंगराज गांधी, कुलपति, बंगलुरु सिटी, कर्नाटक, मेंबर को ऑर्डिनेटर प्रो. नरेंद्र चैटालिया, डायरेक्टर, कॉन्सोर्टियम ऑफ, गुजरात और मेंबर डॉ. राजेश व्यास एडमिनिस्ट्रेटर, संत पॉल इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफ़ेशनल स्टडीज़, इंदौर मध्यप्रदेश शामिल थे, जिन्होंने महाविद्यालय की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक सुविधाओं, प्रशासनिक प्रणालियों और बेस्ट प्रैक्टिस का व्यापक मूल्यांकन किया। टीम ने विभागीय पीपीटी के माध्यम से 5 वर्षों के विभिन्न उपलब्धियों का अवलोकन किया तथा फैकल्टी, छात्रों, भूतपूर्व छात्रों और अभिभावकों के साथ विभिन्न संवादात्मक सत्रों में मूल्यवान प्रतिक्रिया प्राप्त की।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक अनुज शर्मा, उच्चशिक्षा विभाग से शासन प्रतिनिधि के रूप में डॉ. किरण गजपाल, प्राचार्य शास. दू.ब. महिलामहाविद्यालय, रायपुर, डॉ. सीमा शुक्ल, आयुर्वेदिक चिकित्सक, धरसींवा, अतुल शुक्ल, डायरेक्टर जान शिक्षण संस्थान, रायपुर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस प्रक्रिया में महती भूमिका निभाई।

विजिट का प्रमुख आकर्षण छात्रों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसने नैक टीम को हृदय से अभिभूत किया।छात्रों द्वारा बारहमासी, पंथी, बस्तर के माड़िया आदिवासी नृत्य एवं छात्र रितेश द्वारा देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति से अत्यधिक प्रभावित हुए, चेयर-पर्सन द्वारा विशेष रूप से इनकी सराहना की गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्दीकी ने एग्जिट मीटिंग में अपने उद्धबोधन में नैक पीयर टीम के प्रति उनके मूल्यवान समय एवं सूक्ष्म अवलोकन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त प्रतिक्रिया के महत्व पर जोरदिया और आश्वस्त किया कि संस्था को टीम द्वारा प्रदान की गई महत्वपूर्ण सुझावों व निर्देशों को लागू करने के लिए सतत् प्रयासरत रहेंगी। नैक पीयर टीम की ओर से चेयर-पर्सन प्रो. गाँधी ने महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ प्राचार्य को विजिट रिपोर्ट सौपी।