रायपुर

जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी
23-Aug-2024 4:02 PM
जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अगस्त।  रामनगर गढिय़ारी में रहने वाली महिला से जमीन खरीदी के नाम पर लाखों रूपए की ठगी हो गई। तुलसी केशरवानी ने मकान बेचने का सौदा कर राधिका यादव से लगभग 4 लाख 51 हजार रूपए लेकर इकरारनामा करा मकान दूसरे को बेच कर धोखाधड़ी की ।

राधिका यादव ने इसकी रिपोर्ट गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस का बताया कि वह गोकुलनगर रामनगर में रहती है। और गार्ड का काम करती है। 21 दिसंबर को राधिका और तुलसी के बीच मकान का सौदा हुआ था। सौदा तय होने के बाद 550 वर्गफुट भूमि जो कि गुढिय़ारी में स्थित है। ग्यारह माह का समय निर्धारित कर 15 लाख 51 हजार में सौदा,विक्रय ईकरारनामा किया गया था। जिसके बाद राधिकाने आरोपी तुलसी केशरवानी को 20 हजार बयाना और नगद 3,31,000/-  ऑनलाईन व धनादेश के माध्यम से एवं 1,00,000 रूपए कुल 4,51,000 रूपए दिए थे। शेष रकम को तुलसी केशरवानी के नाम से केनरा बैंक चेक के माध्यम से 9,50,000 जारी कराने की सूचना दी थी। उक्त भूमि को तुलसी केशरवानी ने  किसी अन्य व्यक्ति को अधिक कीमत में बेचने की मंशा से रजिस्ट्री कराने की बात पर टालमटोल करती रही।  तुलसी केशरवानी द्वारा जमीन मकान का पूरा पैसा लेकर  मजीन बेचने से मुकर गई। इसकी शिकायत राधिका यादव ने गुढिय़ारी थाना मं दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 406, 420 का अपराध  दर्ज किया है। वहीं पूछताछ कर जांच पड़ताल की जा रही है।


अन्य पोस्ट