रायपुर

युवती को खुदकुशी के लिए प्रेरित किया, तीन को 10-10 साल की सजा
22-Aug-2024 5:00 PM
युवती को खुदकुशी के  लिए प्रेरित किया, तीन को  10-10 साल की सजा

रायपुर, 22 अगस्त। प्रेम संबंध के चलते नाबालिग युवती को मानसिक रूप प्रताडि़त कर आत्महत्या लिए दुष्प्रेरित करने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट ने दस-दस साल की कैद और दो-दो हजार रुपए अर्थदंड की सजा दी। घटनां  चार वर्ष पूर्व आरंग क्षेत्र की है। अपर लोक अभियोजक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित कमल देवांगन (22), ईशु मिरी (23)और परमेश्वर चक्रधारी(22) ने मिलकर नाबालिग के साथ न केवल लैगिंग हमला कर उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि पुन: शारीरिक शोषण की धमकी देकर लगातार मानसिक तौर पर प्रताडि़़त किया गया। इससे परेशान होकर युवती ने  फांसी लगा ली। मामले में आरंग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306,34 का अपराध कायम कर तीन लडक़ों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोप पत्र चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार श्रीवास्तव के कोर्ट में पेश किया। प्रकरण की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने पुलिस की ओर से पेश किए गए सुबूत और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपितों को दोषी ठहराते हुए दस-दस वर्ष सश्रम कारावास के साथ दो-दो हजार रुपए का अर्थदंड की सजा सुनाई है।


अन्य पोस्ट