रायपुर

तबादला रद्द करने की सिफारिश भारी पड़ी
22-Aug-2024 4:53 PM
तबादला रद्द करने की सिफारिश भारी पड़ी

रायपुर, 22 अगस्त। जल संसाधन विभाग के सीई कार्यालय में दोहरे प्रभार में पदस्थ अभय अकोलेकर जो अधीक्षण अभियंता महानदी मण्डल में पदस्थ रहते हुए मुख्य अभियंता के भी प्रभार में कार्य कर रहे थे। उन्हें हटा दिया गया है । बताया गया है कि यह कार्रवाई विभागीय मंत्री ने की है। अकोलेकर ने ही विभाग के वित्त अधिकारी उमाकांत वर्मा के नवा रायपुर संचालनालय में हुए तबादले को रद्द करने सिफारिशी पत्र लिखा था । वर्मा पूर्व सीएम के करीबी  रिश्तेदार बताए गए हैं। पत्र में वर्मा की सेवानिवृति को 4-5 माह शेष होने का लाभ देते हुए जल संसाधन मे  ही पदस्थ रखने कहा था ।


अन्य पोस्ट