रायपुर
लिपिकों का 23 को प्रदर्शन
22-Aug-2024 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अगस्त। प्रदेश के शासकीय लिपिक वर्गीय कर्मचारी कल 23 अगस्त को जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि संघ प्रदेश के लिपिकों का पदनाम परिवर्तन करते हुए लिपिक वेतनमान सुधार की मांग कर रहा है। साथ ही 30 अगस्त को लिपिक महापंचायत, इंद्रावती के पास राजधानी में होगी।
महापंचायत का छत्तीसगढ़ संचालनालायीन (विभागाध्यक्ष) शासकीय कर्मचारी संघ ने भी समर्थन किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे