रायपुर

कांग्रेस का प्रदर्शन...
22-Aug-2024 4:01 PM
कांग्रेस का प्रदर्शन...

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने भी गुरुवार को ईडी ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस से भी घोटाले की जेपीसी से जांच और सेबी प्रमुख के इस्तीफे की मांग कर रही है। हिंडनबर्ग ने पिछले दिनों सेबी में हुए घोटाले का खुलासा किया था। कांग्रेस इस मामले की संसदीय समिति से जांच की मांग कर रही है। प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। संबोधनों के बाद सभी पुजारी पार्क स्थित ईडी कार्यालय को घेरने निकले। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच कई झड़पे हुई। और प्रदर्शन खत्म करना पड़ा।  


अन्य पोस्ट