रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अगस्त। नगरीय प्रशासन विभाग ने आधी रात 3 संयुक्त संचालक,34 सीएमओ समेत 166 सफाई कामगार,ड्राइवरों के तबादले किए हैं। ये सभी वर्षों से एक ही निकाय में जमे हुए थे।
विभाग ने आधी रात आदेश जारी किया है। इनमें संयुक्त संचालक एसके.सुंदरानी संचालनालय से जेडी अंबिकापुर, वासुदेव राम चौहान अंबिकापुर से संचालनालय,लोकेश्वर साहू दुर्ग से रायपुर, उप संचालक जयप्रकाश साहू संचालनालय से प्रभारी जेडी दुर्ग, जोन कमिश्नर अरूण साहू,बिलासपुर निगम से प्रभारी डीडी संचालनालय,रमेश जायसवाल रायपुर निगम से सीएमओ तखतपुर,सीएमओ मधुलिका सिंह नपं भट गांव से जेसी निगम बिलासपुर, अनुभव सिंह मुंगेली पालिका से जेसी निगम बिलासपुर, आशीष तिवारी, नपं शिवरी नारायण से पालिका मुंगेली, सचिन गुप्ता छुरिया से बिलासपुर, लाल अजय बहादूर भाटापारा से छुरिया, जफर खान आमदी से भाटापारा, भूपेश दीवान तखतपुर से आमदी, श्रीमती राजेश्वरी पटेल माना कैंप से रायपुर निगम, श्रीनिवास पटेल भिलाई निगम से गुरूर, विवेकानंद दुबे आरआई से जोन कमिश्नर रायपुर, दीपक एक्का बलौदा से प्रेमनगर, भूपेन्द्र उपाध्याय बेमेतरा से रतनपुर, कोमल ठाकुर पंडरिया से बेमेतरा, सतीश यादव अमलेश्वर से जोन आयुक्त भिलाई, नेतराम रतनेश शिवपुरचर्चा से परपोढ़ी, गिरीश चंद्रा कोंटा से अंबागढ़ चौकी, संचित साहू कसडोल से सूडा, मनीष वारे बैकुंठपुर से कसडोल, श्रीमती अर्चना नईलेदरी से बैकुंठपुर, लवकेश कुमार महासमुंद से बेरला, विजय पाण्डेय सारागांव से महासमुंद, श्रीमती पुष्पा खलको भटगांव सूरजपुर से सीतापुर, श्रीमती अनुराधा राजमणि बोड़ला पथरिया, मनीष कुमार बिलाइगढ़ से दल्लीराजहरा, सुशील चौधरी भिलाई से बिलाईगढ़, रमाकांत साहू दल्लीराजहरा से रायपुर निगम, विकास नारायण सिंह थानखम्हरिया से गीदम, रोहित साहू रिसालीनगर से कवर्धा टीआर चौहान नवागढ़ से डबरा, रेखलाल सुधाकर सहसपुर से मारो, अजय राजपूत परसगांव से जेसी भिलाई, बंशीलाल नरूटी चारामा से परसगांव।
इनके अलावा मुख्य, अधीक्षण , कार्यपालन , सहायक और उप अभियंता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, कैशियर, सफाई दरोगा, वाहन चालक, पंप अटेंडेंट भी शामिल हैं।