रायपुर

नारी उत्पीडऩ के खिलाफ आज शाम आप पार्टी का कैंडल मार्च
22-Aug-2024 3:51 PM
नारी उत्पीडऩ के खिलाफ आज शाम आप पार्टी का कैंडल मार्च

रायपुर, 22 अगस्त। महाराष्ट्र सहित देश मे अन्य जगहों पर अमानवीय बर्बरता की शिकार हुईं देश की बहन-बेटियों को  विनम्र श्रद्धांजलि देने के लिए आज गुरूवार को संध्या 5 बजे आम आदमी पार्टी की महिलाएं आंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष कैंडल मार्च कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। प्रदेश महिला अध्यक्ष दुर्गा झा, के. ज्योति प्रदेश महिला सचिव एवं  रायपुर जिला अध्यक्ष कलावती मार्को, स्वाति तिवारी अनुषा जोशी विजय लक्ष्मी तिवारी, एम एम हैदरी,कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय झा, अजीम खान, लक्ष्मण सेन, पवन सक्सेना,मों काशिफ के नेतृत्व में पार्टी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे। झा ने कहा है कि देश में महिलाओं के चीरहरण की घटना से अब छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं रहा।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना घटित होकर छत्तीसगढ़ को भी कलंकित कर दिया गया है। 

यह प्रदेश के कद्दावर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का क्षेत्र है महिला विंग ने अपील की है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बेटियों को इंसाफ दिलाने अपनी आवाज बुलंद करेंगें।


अन्य पोस्ट