रायपुर

गुरूवार से बारिश बढ़ेगी
21-Aug-2024 7:18 PM
 गुरूवार से बारिश बढ़ेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। बुधवार दोपहर राजधानी के मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। गरज के साथ शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की खबर है। वहीं मौसम विभाग ने कल 23 अगस्त से वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। गुरूवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

वहीं एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बांग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, इसके अगले 48 घंटे तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है।  मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, रोहतक, औराई, चर्क, मालदा और निम्न दाब के केंद्र तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


अन्य पोस्ट