रायपुर

घर से निकले छात्र स्कूल नहीं पहुंच सके, हाइवा ने लिया चपेट में
21-Aug-2024 4:25 PM
घर से निकले छात्र स्कूल नहीं पहुंच सके, हाइवा ने लिया चपेट में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त।
बुधवार सुबह उगेतरा निवासी दो छात्र स्कूल नहीं पहुंच सके । बीच रास्ते में हाइवा की चपेट में आकर दोनों की मृत्यु हो गई। आरंग पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में आग लगा दी।और चक्का जाम भी किया। आरंग टीआई ने दोनों की मौत की पुष्टि की  है।

यह घटना सुबह 10.30-11 बजे के आसपास की है। जब उगेतरा निवासी दो छात्र रूपेश साहू (17) और धीरज सेन (16) पल्सर बाइक से से तोरला हाईस्कूल जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में लिया । इस हाइवा में कंस्ट्रक्शन मटेरियल भरा था। इनमें से एक छात्र की मौके पर और दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद और अन्य राहगीरों ने हाइवा को घेरे रखा। और मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया । आक्रोशित  ग्रामीणों ने हाइवा में आग दी। इसमें हाईवा का ड्राइवर केबिन बुरी तरह से जल गया। 


अन्य पोस्ट