रायपुर

राजधानी में कहीं दूकानें बंद कहीं खुली
21-Aug-2024 4:23 PM
राजधानी में कहीं दूकानें बंद कहीं खुली

बंद समर्थकों की कई जगह पुलिस के साथ बहस, चक्काजाम का भी प्रयास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त।
एसी-एसटी आरक्षण में कोटे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार के भारत बंद के तहत राजधानी में कहीं बंद और कहीं बे असर रहा। हालांकि बंद  बुलाने वाले संगठन के कार्यकर्ता जबरिया बंद कराने प्रयास रत रहे। कारोबारियों के संगठन चेंबर आफ कॉमर्स का समर्थन न देने से यह स्थिति रही।

कार्यकर्ता सुबह से ही बंद कराने निकल पड़े थे। जो करीब पूर्वान्ह तक शहर में घूमते रहे। नारेबाजी करते बाइक जीप में घूमते इन कार्यकर्ताओं के भय से सुबह चाय नाश्ते के कारोबारियों ने दुकाने ठेले नहीं खोले। जीई रोड पर यह स्थिति रही। वहीं शहर के गोलबाजार इलाके चावल दाल तेल मसाले  की भी दुकाने बंद रहीं। वहीं पंडरी मोवा इलाके की दुकाने खुली थीं। कपड़ा मार्केट की दुकाने भी 11 बजे के बाद खुलने लगीं । और गुढिय़ारी बाजार पूरी तरह से खुला रहा। तो शराब दुकानें भी खुली रहीं। दोपहर बाद तो पूरा जनजीवन सामान्य हो गया था । उधर बंद को लेकर स्कूल भी प्रभावित रहे। तोडफ़ोड़ आदि की आशंका को देखते हुए विधानसभा मार्ग के कुछ निजी स्कूलों भवन्स,होलीक्रास ने कल रात ही छुट्टी की घोषणा कर दी थी। शहर के बीच के भी कुछ स्कूल खुले तो कुछ बंद रहे।

बंद समर्थक भीम आर्मी के कार्यकर्ता निगम मुख्यालय के सामने चक्काजाम करने पहुंचे थे। जहां पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर हटाया। दूसरी ओर, नगर घड़ी कॉम्पलेक्स की दूकान बंद कराते कार्यकर्ता। 


अन्य पोस्ट