रायपुर
बारह मोहल्लों के घरों में नल कनेक्शन देगा निगम
20-Aug-2024 7:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में मंगलवार को एमआईसी की बैठक हुई।
एमआईसी ने अमृत मिशन के स्वीकृत नल कनेक्शन के अतिरिक्त कनेक्शन बाबत विषय पर चर्चा की। अमृत मिशन के द्वितीय चरण अंतर्गत रायपुरा, कुकुरबेड़ा, भनपुरी, पुरानी भनपुरी, शंकर नगर, तेलीबांधा, ईदगाहभाठा, मठपुरैना, डंगनिया, लालपुर, देवेन्द्र नगर एवं बैरन बाजार कमाण्ड एरिया में जल प्रदाय प्रारंभ किया जा चुका है, उन कमाण्ड एरिया में हितग्राहियों द्वारा अपरिहार्य कारणों से अमृत नल कनेक्शन नहीं लिया गया है। हितग्राहियों द्वारा देय सम्पत्तिकर एवं जलकर का परीक्षण कर जलकर राशि देय हितग्राहियों को नि:शुल्क नल कनेक्शन निगम के ब्याज मद से प्रदाय किया जायेगा। शेष हितग्राहियों को नियमानुसार शुल्क लेकर ही नये नल कनेक्शन प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे