रायपुर

कांग्रेस ने राजीव गांधी को किया याद
20-Aug-2024 7:45 PM
कांग्रेस ने राजीव गांधी को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अगस्त। पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती पर विधान सभा के  सेन्ट्रल हॉल में श्रध्दांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । स्व.गांधी के तैल चित्र पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं कांग्रेस विधायकों ने  पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने राजीव भवन  में भी स्व. गांधी  को श्रद्धांजली दी ।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम  भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविन्द्र चौबे,  विधायक उमेश पटेल, अनिला भेडिय़ा,  जनक धु्रव, इन्द्र साव, चतुरी नंद, रामकुमार यादव, संदीप साहू,  बालेश्वर साहू, सुशील आनंद शुक्ला, गुरूमुख सिंह होरा, पंकज शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, सुबोध हरितवाल, उधोराम वर्मा, कुलदीप जुनेजा, सलाम रिजवी, पूनम पांडेय, शारिक रईस खान, प्रशांत ठेंगड़ी, दिनेश ठाकुर, कमलेश नाथवाणी, श्रीनिवास, पुष्पराज वैद, नवीन चंद्राकर, उमेश कश्यप, भारत यादव प्रवीण चंद्राकर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट