रायपुर
एमबीबीएस,बीडीएस के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू
20-Aug-2024 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग रविवार से शुरू हो गई। जो 24 अगस्त तक चलेगी। मेरिट सूची 27 और आवंटन सूची 30 अगस्त को जारी होगी। प्रवेश के लिए कुल चार राउंड होंगे। इनमें तीसरा मापअप व चौथा स्ट्रे वेंकेसी राउंड होगा। स्ट्रे राउंड में प्रवेश कॉलेज स्तर पर दिया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से काउंसिलिंग के लिए डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी के नेतृत्व में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।डॉक्टरों और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते नेशनल मेडिकल कमीशन ने छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की एमबीबीएस की 30 सीटों की मान्यता रद कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे