रायपुर

सिंधी काउंसिल महिला विंग का सावन उत्सव
20-Aug-2024 7:42 PM
सिंधी काउंसिल महिला विंग का सावन उत्सव

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अगस्त। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने  सावन महोत्सव मनाया । इसमे बॉलीवुड कलाकार ले अंतानी ने अपनी प्रस्तुति दी। इसमें मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने  कहा सावन महोत्सव महिला विंग बहुत धूम से मना रहा है भगवान भोलेनाथ सब के घर में खुशी से भरे। उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा सिंधी काउंसिल हर उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाता है में बधाई देता हूं।

महिला विंग को शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी ने भी सावन की बधाई दी। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा पूरे पारिवारिक वातावरण में  सबने उत्सव का आनंद उठाया। आज के आयोजन में पूर्व सांसद सुनील सोनी,पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी,आनंद कुकरेजा,राम गिडलानी, विक्की लोहाना,राजेश वासवानी, डॉ एन डी गजवानी,गोविंद वाधवानी,राजेश गुरनानी,किशोर आहूजा,चंदन जैसिंघ,सुनील कुकरेजा,निलेश तारवानी,नितिन कृष्णानी,जितेंद्र मलघानी,महिला विंग से राशि बलवानी, जूही दरयानी,लक्ष्मी चंचलानी,कशिश खेमानी,रिया जयसिंघानी,हेमा जेठानी,दीपिका खेमानी,अनिता मेघानी,महक वासवानी उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट