रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। रैक अनुपलब्धता के कारण कल 20 अगस्त को 18109 टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस एवं 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
उधर दिल्ली रेल मंडल के पलवल एवं न्यू पृथला जंक्शन (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) यार्ड को जोडऩे का कार्य किया जाएगा । यह कार्य 29 अगस्त से 17 सितम्बर तक किया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ ट्रेनों केअपने सामान्य रूट पर चलने या राइट टाइम संचालन प्रभावित रहेगा। इनकी सूची इस प्रकार है:-
बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेने:-
29 अगस्त, 05 एवं 12 सितम्बर, को शहीद कैप्टन तुषार महाजन से चलने वाली 12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-दिल्ली कैंट-रेवाड़ी–अलवर-मथुरा होकर रवाना होगी। 5 से 16 सितम्बर, तक 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ परिवर्तित मार्ग आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ शहर होकर। 05 से 16 सितम्बर 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ परिवर्तित मार्ग मेरठ शहर- खुर्जा- मिटावल-आगरा होकर ।
04 से 15 सितम्बर तक 18477 पूरी योग नगरी ऋ षिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ सिटी होकर ।
06 से 17 सितम्बर, तक 18478 योग नगरी ऋ षिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मेरठ सिटी-खुर्जा-मिटावल-आगरा होकर ।
6, 07, 10, 13 एवं 14 सितम्बर को 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मिटावल-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर।
नियंत्रित होने वाली गाडिय़ां
29 एवं 31 अगस्त, 02, 03, 04 एवं 05 सितम्बर, को 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस असावती रेलवे स्टेशन में 40 मिनिट नियंत्रित होगी। 17 सितम्बर, को 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस को असावती रेलवे स्टेशन में 45 मिनिट नियंत्रित होगी । 14 सितम्बर, को 12442 नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस को असावती रेलवे स्टेशन में 45 मिनिट नियंत्रित होगी ।
देरी रवाना होने वाली:
12 सितम्बर, को 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी । 14 एवं 16 सितम्बर को 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से रवाना होगी ।