रायपुर

शराब के लिए पैसे न देने,पीने से मना करने पर चाकू से हमले
20-Aug-2024 4:39 PM
शराब के लिए पैसे न देने,पीने से मना करने पर चाकू से हमले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। 
खम्हारडीह पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में 4 युवकों और दे नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो ने शराब पीने पैसा मांगने पर पैसा नहीं देने पर तो एक अन्य अपनी पत्नी और मौसी सास पर चाकू से हमले किए थे।

शनिवार  को दोपहर करीब 3 बजे प्रार्थी और प्रेम दास बर्मन मकान का कार्य पूरा करके प्रेमदास बर्मन, अपने लेबर लोगो के लिए शराब खरीदने अंग्रेजी शराब दुकान कचना  के पास पहुंचे थे। उसी समय देवार मोहल्ला के अमन देवार, बाबी देवार व उसके अन्य साथी प्रेमदास से गरीब पीने के लिए 500/- रूपये मांगने लगे। मना करने पर अमन देवार तथा बाबी देवार व साथी गाली गलौच जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। अमन देवार अपने पास रखे धारदार वस्तु से प्रेमदास बर्मन के सीने व पेट में हमला किया । इस रिपोर्ट पर धारा- 296, 115(2), 351(2), 118(1),119(1), 3(5) बीएनएस 25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया ।

एक अन्य घटना में लक्ष्मीदीप के प्रार्थी भाई  ने रिपोर्ट की थी। कि लक्ष्मीदीप के साथ उसके पति आरोपी घनश्यामदीप की रविवार रात 8.00 बजे शराब पीने को लेकर झगड़ा विवाद हुआ। घनश्सामदीप न घर में रखी एक बटनदार  चाकू से पत्नी लक्ष्मीदीप के बायें हाथ में वार किया। उसे छुड़ाने आई मौसी बैगनी सोना के बाएं कोहनी में वार कर चोट पहुंचाया। इस रिपोर्ट पर धारा- 296, 115(2), 351(2), 118(1) बीएनएस 25 आर्म्स एक्ट कायम किया गया । सोमवार को पुलिस ने  हसन खान को बटनदार धारदार चाकू के साथ पकड़ा। जिसे उसने अपनी कमर में छिपाकर रखा था। उससे दो और चाकू बरामद किए गए। सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर  भेजा गया।

अमन सोनवानी पिता बड़े बाउ सोनवानी 19 साल सरा0 ब्लाक नं0- 10 मकान नं 07 बीएसयूपी कालोनी कचना  अमन मरकाम उर्फ बाबी 20 साल साथ ब्लाक नं0 19 मकान नं0-09 बीएसयूपी कालोनी कचना, 2 नाबालिग घनश्याम दीप पिता हुरदानंद दीप 38 साल निवासी शक्ति नगर गली नं. 04हसन खान पिता मोह0 शाकीर  19 साल सा0- गांधी नगर सेक्टर- 01 राधाकिशन मंदिर के सामने। 
 


अन्य पोस्ट