रायपुर
साय दंपत्ति ने किया रूद्राभिषेक
18-Aug-2024 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ सपरिवार आज मुख्यमंत्री निवास पर पवित्र सावन मास के अवसर पर आयोजित शिव रूद्रामहाभिषेक हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ रुद्राभिषेक करते हुए भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे