रायपुर

अब हर 2 घंटे में सभी राज्य अपनी कानून व्यवस्था की जानकारी केंद्र को अपडेट करेंगे
18-Aug-2024 6:43 PM
अब हर 2 घंटे में सभी राज्य अपनी कानून व्यवस्था की जानकारी केंद्र को अपडेट करेंगे

रायपुर, 18 अगस्त। कोलकाता रेप कांड के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय और सख्त हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने  बड़ा फैसला लेते हुए अब हर 2 घंटे पर सभी राज्यों को अपने कानून व्यवस्था की जानकारी गृह मंत्रालय को हर 2 घंटे पर देनी होगी। राज्यों में बढ़ रहे अपराध को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने लिया फैसला, सभी राज्यों को जारी किए गए आदेश। पूर्व में हर 6 घंटे में यह जानकारी दी जाती थी। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉक्टरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने का फैसला किया है।


अन्य पोस्ट