रायपुर
छत से धकेल दिया, मौत
18-Aug-2024 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। राजधानी के उरला इलाके में दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे को छत से धक्का दे दिया। इसमें घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । शनिवार देर रात बिरगांव निवासी संतोष सोनी (36) की मोहल्ले के ही देवा विश्वकर्मा (32) के बीच विवाद शुरू हुआ। जो इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में आकर संतोष को घर के छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आने के कारण संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी देवा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे