रायपुर
गुड सेमेरिटंस सम्मानित
18-Aug-2024 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अगस्त। राजधानी जिले में घटित सडक़ दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटंस को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । लिलक धृतलहरे 24 वर्ष, ग्राम मुनगी थाना मंदिर हसौद ने 14 जुलाई को,धर्मेंद्र सिंह नेगी 51 वर्ष, अशोका रतन, खम्हारडीह ने 30 जुलाई को शंकर नगर ब्रिज के नीचे, हेमंत देवांगन 21 वर्ष, ग्राम तर्री गोबरा नवापारा ,अनूप साहू 45 वर्ष ग्राम भेन्ड्री, गोबरा नवापारा ने 3. जुलाई को ग्राम तोरला भुरका मोड के पास दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुला उपचार हेतु हास्पिटल भेजकर जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे