रायपुर
मप्र में बनी अंग्रेज़ी शराब के साथ मुजफ्फरपुर का अधेड़ गिरफ्तार
18-Aug-2024 6:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। मुखबीर की सूचना पर खमतराई पुलिस ने भनपुरी स्थित उमिया मार्केट में एक युवक को शराब के साथ पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम पवन कुमार सिंह 57 वर्ष निवासी ग्राम तेजाडुमरी मुज्जफरपुर थाना पारू। हाल - नागेश्वर नगर भनपुरी बताया। उसके पास रखी बोरी में शराब मिली। इसके संबंध उसके कोई बिल बिल्टी नहीं था। इस पर पवन को गिरफ्तार कर 193 पौवा (04 पेटी) शराब कुल कीमत 27,500/- रूपये जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया । यह अंग्रेजी शराब मध्य प्रदेश में बनी है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे