रायपुर

300 बोरी चावल के साथ ट्रक पार, घर से 68 हजार की चोरी
18-Aug-2024 2:07 PM
300 बोरी चावल के साथ ट्रक पार, घर से 68 हजार की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त।
चोरी के तीन अलग अलग मामलों में चोर, 300बोरी भरा ट्रक,नगदी और बाइक ले भागे।

गोबरा नवापारा पुलिस के अनुसार शुक्रवार शनिवार की आधी रात नवापारा रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने खड़ी ट्रक चोर ले भागे। ट्रक नंबर सीजी 07- सीए 1347 में 300 बोरी चांवल लदा था। जो गोदाम में अनलोड करने लाया गया था । ट्रक को मौके पर न देख ड्राइवर ने मिलर अभिषेक अग्रवाल (44) को सूचित किया । अभिषेक ने अपने स्तर पर पतासाजी के बाद कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस के मुताबिक ट्रक और चावल की कुल कीमत 9लाख रूपए है।  

इधर राजधानी के महावीर नगर निवासी सुधीर विद्यार्थी (52)के सूने मकान का ताला तोडक़र भीतर कमरे की आलमारी से चोर 68 हजार रूपए पार कर गए। वहीं गुढिय़ारी में बंशीलाल साहू की हीरो डीलक्स बाइक चोरी कर ली गई । पुलिस इन मामलों को दर्ज कर पड़ताल कर रही है।
 


अन्य पोस्ट