रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त। रायपुर जोन 9 कमिष्नर संतोष पाण्डेय ने जोन क्षेत्र के 27 डेयरी संचालकों को बुलाकर उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शनिवार से मवेशी सडक़ पर मिले तो उन्हें तत्काल जप्त किया जाएगा। और संबंधित पशु पालकडेयरी संचालक पर भारी जुर्माना लगाने के साथ जप्त मवेशियों को वापस नहीं किया जायेगा। श्री पाण्डेय ने पशुपालकों व डेयरी संचालकों की बैठक लेकर उन्हें जानकारी दी कि उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करना होगा।
इस कार्यवाही में सभी संबंधित पशु पालक एवं डेयरी संचालक आगे आकर सहभागी बने । अपनी डेयरी से किसी भी मवेशी को कदापि सडक पर खुला ना छोड़े एवं उन्हें बांधकर रखें। यदि कोई भी मवेशी कल से सडक़ पर मिलता है तो उसे विषेष टीमें तत्काल सडक़ से जप्त कर गौठान भेजेगी एवं जप्त किये गये मवेशी को वापस नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही संबंधित जोन 9 जोन कमिश्नर ने हिदायत दी कि वे तत्काल रहवासी क्षेत्रों की अपनी डेयरियों को स्वत: निगम सीमा से बाहर शिफ्ट कर लें, अन्यथा निगम किसी भी दिन अभियान चलाकर सील एवं सभी मवेशियों को जप्त कर डेयरी बंद कर दिया जाएगा।