रायपुर
कांग्रेस को बृजमोहन की सलाह, दक्षिण उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर दे
17-Aug-2024 4:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 अगस्त। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को सलाह दी है कि वो रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए वो भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर दे,जबरदस्ती क्यो परेशान होना। शनिवार को शंकरनगर में दिव्यांग मेले के उद्घाटन के बाद मीडिया से चर्चा में अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस में खेमेबाजी पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि अभी तो लगता था कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ 4 कांग्रेस है।भूपेशबघेल कांग्रेस, दीपक बैज कांग्रेस,टीएस कांग्रेस, मोहन मरकाम कांग्रेस और सीडी महंत कांग्रेस ।और अब एक और बढ़ गई है। कोरबा के जयसिंह कांग्रेस, अमितेश शुक्ल भी जागृत हो गए हैं। उनकी एक अलग आ गई है। ये सब कांग्रेस मिलकर क्या करेंगे यह तो भगवान ही जानता है। उन्होंने, कांग्रेस की सक्रियता पर कहा कि अभी तक को वे मूर्छित थे,अभी थोड़ा बहुत होश आया है। जब पूरा होश आएगा तब घमासान होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे