रायपुर
रायपुर, 17 अगस्त। प्रदेश में कल 18 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है । भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में रहने की संभावना है।
यह बारिश एक निम्न दाब के क्षेत्र बनने की वजह से होगी। जो उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर स्थित है।इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। अगले दो दिनों में इसके उत्तर-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर बांग्लादेश और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर पहुंचने की संभावना है । उसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है।
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर फलोदी, वनस्थली, शिवपुरी, सीधी, रांची और निम्न दाब के केंद्र के तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।