रायपुर

नशीली सीरप के 2 तस्करों को 10-10 साल की सश्रम कैद
17-Aug-2024 4:47 PM
नशीली सीरप के 2 तस्करों को   10-10 साल की सश्रम कैद

रायपुर, 17 अगस्त। राजधानी में नशे के सौदागरो के खिलाफ विशेष कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है । प्रतिबंधित नशीली सीरप तस्करी करने वाले 2 तस्करों को  10-10 साल की सश्रम कारावास और 1-1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। तस्कर कुलदीप नारायण सिकदर और करन नागवानी को 27 फरवरी को नशीली प्रतिबंधित कोरेनेक्स सीरप के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन से गंज थाना पुलिस ने पकड़ा था । विशेष न्यायाधीश एन डी पी एस  पंकज कुमार सिन्हा की कोर्ट ने यह सजा  सुनाई है।
 


अन्य पोस्ट