रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त। पुरानी बस्ती पुलिस ने गांजा के साथ ग्राम तमरेर भरतपुर राजस्थान निवासी को रणवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 4 किलो गांजा कीमत 48000 रूपए को जब्त किया।
दरअसल आरोपी ने सप्ताह भर पहले टिकरापारा थाना में बस स्टैण्ड के पास लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। लगभग चार दिन बाद युवक को गांजा के साथ पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक मुखबीर से मिली कि महाराज बन्द तालाब शिव मन्दिर के पास एक ब्यक्ति खड़ा है। जिसकी उम्र करीबन 30 से 35 वर्ष का ईकहरा बदन, रंग सांवला,बाल काला, लाल रंग का कमीज, काले रंग का फुल पैंट पहना हुआ है। जो अपने पास गांजा रखा हुआ है। और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा हैै। पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिया को चिहांकित कर पकड़ा। पुछताछ करने पर उसने अपना नाम रणवीर सिंह सैनी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम तमरेर थाना कुमेर जिला भरतपुर राजस्थान होना बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से गंजा कुल 4 किलोग्राम कीमती 48000 रुपए रखा रखा हुआ था। आरोपी के कब्जे से गांजा जब्त कर धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट दर्ज कर जेल भेजा गया।