रायपुर

छात्रा को आपत्ति जनक मैसेज करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
17-Aug-2024 4:46 PM
छात्रा को आपत्ति जनक मैसेज करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त।
रायपुर सरस्वती नगर पुलिस ने चौबे कॉलोनी कन्या शाला के एक टीचर मोहन राव के खिलाफ 67ड्ढ-रुष्टत्र, 351(2)-बीएनएस, 74-बीएनएस दर्ज कर लिया है। दो बच्चों के पिता शिक्षक पर अपनी छात्रा को वाट्सअप  में  पिछले 6 महीनों से मैसेज भेजने की शिकायत की गई है। गोंदवारा निवासी शिक्षक 12वीं की छात्रा को लिखते -भरोसा करोगी तो तुमको ऐसा इंसान मिलेगा तो सबसे ज्यादा खुश रखेगा। इतना ही नहीं यह भी मेसेज करते रात में जब सो जाए तो मैसेज करना,अपन बात करेंगे । अब इस टीचर के करतूतों की पोल खुल गई है । छात्रा  ने इस पूरे मामले की एफआईआर करा दी है। टीआई ने बताया कि शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। 

छात्रा  ने बताया कि आरोपी टीचर पिछले करीब 6 महीने से उसे मैसेज भेजा करते थे। पहले तो मासूम को लगा कि वो सामान्य शिक्षक होने के नाते मैसेज कर रहे है, लेकिन कुछ दिनों बाद जब टीचर ने प्राईवेट में उसके लिए स्टेटस लगाने शुरू किए तब उसे समझ आया कि मामला कुछ और है। 

छात्रा  ने पहले अपने क्लास में पढऩे वाली सहेलियों से ये बाते साझा की, कि जो स्टेटस मोहन सर (आरोपी) लगाते है वो उन्हें भी दिखाई देते हैं ? इसके बाद पता चला कि वो स्टेट्स सिर्फ उक्त मासूम पीडि़ता को ही दिखाई देते है। इस स्टेट्स में वे कई बार अश्लील शायरी और गंदी वीडियो भी पोस्ट किया करते थे।

यह देख जब छात्रा ने आरोपी टीचर को ब्लॉक कर दिया तो उसे प्रैक्टिल में परीक्षा देने से भी रोका गया। यह छात्रा अकेली नहीं  इससे पहले भी टीचर ने अन्य छात्राओं को  मैसेज भेजे हैं।उसने बताया कि ये सब के कारण वो काफी परेशान हो गई थी और उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी जिसके बाद उसने ये सब अपने परिजनों से शेयर किया। और फिर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में टीआई ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर शुरू कर दी है।
 


अन्य पोस्ट