रायपुर

दो रेल लाइनों की स्वीकृति पर मोदी के आभारी हैं साय
17-Aug-2024 4:45 PM
दो रेल लाइनों की स्वीकृति पर मोदी के आभारी हैं साय

रायपुर, 17 अगस्त। सीएम विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  का आभार माना है।  साय ने कहा है कि पीएम के कुशल नेतृत्व में रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत करने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के अंतर्गत ?16.75 करोड़ लागत की कुल 670 किलोमीटर की 2 नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण को स्वीकृति दी है।

इस कड़ी में गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक 490 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति बस्तर के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने ?12.25 करोड़ स्वीकृत किये हैं। इससे बस्तर के सुदूर अंचल के लोग उच्च शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य और अपने उत्पादों की बिक्री के लिए रेलमार्ग से सीधे शहर से जुड़ेंगे। 

समूचा बस्तर क्षेत्र विकास के उच्च आयामों को छुएगा।

वहीं कोरबा से अंबिकापुर तक 180 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति कोरबा और सरगुजा के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने ?4.50 करोड़ स्वीकृत किये हैं।

प्रदेश में रेल सुविधा के क्षेत्र में इन दोनों सर्वे को मिली स्वीकृति क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी, जिससे बस्तर और सरगुजा संभाग में रेल्वे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही इनसे हजारों-लाखों रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

स्वतंत्रता दिवस और त्योहारों के उत्साह के बीच प्रदेश को मिले इन उपहारों के लिए  नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव का 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।


अन्य पोस्ट