रायपुर
गंगरेल की जलधारा में भी लहराया तिरंगा
13-Aug-2024 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों में राष्ट्र प्रेम को प्रगाढ़ता देने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। इसी सिलसिले में प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी ने धमतरी में युवाओं के साथ तिरंगा लहराया। नाव में सवार प्रीतेश ने गंगरेल बांध का पूरा भ्रमण किया। तो किनारे पर खडे हर कार्यकर्ता, व्यक्ति ने भारत माता की जय का उद्घोष किया। गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान की धरती को राष्ट्रभक्त युवाओं के ऐसी श्रृंखला की जरूरत है जो मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दें। तिरंगा त्याग, समर्पण व बलिदान का प्रतीक है जिसे आगे बढ़ाने के लिए हम सब तिरंगा लेकर निकले हैं। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम, कुलेश सोनी,विजय ठाकुर पूर्व पार्षद , नरेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे