रायपुर

काली पट्टी लगाकर ओपीडी किया जूनियर डॉक्टरों ने
13-Aug-2024 4:15 PM
काली पट्टी लगाकर ओपीडी  किया जूनियर डॉक्टरों ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। 
छत्तीसगढ़ के सभी डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी डॉक्टर काली पट्टी लगाकर ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे। वे कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पीजी ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में हैं। सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील करेंगे। वहीं आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने भी इस कृत्य का विरोध किया है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि निजी और सरकारी अस्पतालों में असामाजिक तत्व डॉक्टरों पर हमले कर रहे हैं। इसे रोकने सरकारें अलग से कानून बनाए। ताकि डॉक्टर, स्वास्थ कर्मियों में सुरक्षा के साथ काम कर सकें।


अन्य पोस्ट