रायपुर

साहू समाज में होगी सामाजिक गणना, बदलेगी चुनाव प्रक्रिया
12-Aug-2024 8:03 PM
साहू समाज में होगी सामाजिक गणना, बदलेगी चुनाव प्रक्रिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से साहू समाज का नाम रोशन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान

संघ के प्रदेश अध्यक्ष  टहल सिंह साहू ने कहा कि  साहू समाज ने पिछले कुछ वर्षों में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठाए हैं। हमें आगे भी इसे जारी रखना है। सामाजिक संगठन में योग्य लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए हमारी निर्वाचन प्रणाली को बदलने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में साहू समाज के लोगों की सही संख्या का पता लगाने साहू समाज  सामाजिक जनगणना का सुझाव दिया।

 साव ने अपने  संबोधन में  कहा कि साहू समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज होने के नाते सभी समाजों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने समाज के संगठन में महिला और युवा प्रकोष्ठ के साथ ही अन्य प्रकोष्ठों के गठन पर जोर दिया।  समारोह को विधायक सर्वश्री भोलाराम साहू, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू, संदीप साहू, मोतीलाल साहू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट