रायपुर

सीएम साय ने कहा-भाई पर भरोसा रखें
12-Aug-2024 8:01 PM
 सीएम साय ने कहा-भाई पर भरोसा रखें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा कल्याण संघ की प्रांत अध्यक्षा श्रीमती माधुरी मृगे के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों अरुंधती शर्मा ,गीता साहू , प्रमोद चौबे  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की।  मुख्यमंत्री  को राखी बांधकर लंबित अनुकंपा नियुक्तियों के आवेदनों का अविलंब व  योग्यता अनुसार निराकरण का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा अपने भाई पर भरोसा रखिए ऐसा बोलते हुए संवेदन शीलता पूर्वक निश्चित ही जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।अलग अलग जिलों से आए संघ की सदस्य शांति साहू, संतोषी राठौर , एम रूपा, तृप्ति, भी मौजूद रहीं।


अन्य पोस्ट