रायपुर

लूडो में जुआं खेल रहे 4 युवक गिरफ्तार
12-Aug-2024 8:00 PM
लूडो में जुआं खेल रहे 4 युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। टाइम पास के लिए खेले जाने वाले लूडो में जुआं खेल रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे 1860/-रूपये नगद जब्त किए गए।

पुलिस  को रविवार शाम मुखबीर से सूचना मिली थी कि गोलबाजार में अजय मेटल के सामने कैंची लाइन  के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग लूडो डाइस के माध्यम से रूपयो का हार-जीत का दांव लगा जुआ खेल रहे है। इस पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच 4 लोगों को  पकड़ा।

सभी पर  छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई । गिरफ्तार युवकों में चिंटू यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 22 साल पता फूल चौक, फटका एंड फटका के सामने गली मौदहापारा, जिला ,पंकज वर्मा पिता विश्राम वर्मा उम्र 32 साल फूल चौक, जोरापारा,सूरज साहू  26 साल जोरापारा, मनोज लालवानी  30 साल पता बढ़ाईपारा शामिल है।


अन्य पोस्ट