रायपुर
माह जुलाई के लिए घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त। तेलीबांधा गोलीकाण्ड के प्रकरण में तत्काल साक्ष्यों का संग्रहण कर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले एसीसीयू के हवलदार अनुप मिश्रा और टिकरापारा थाने की
एसआई शशि पैकरा को जुलाई के लिए कॉप आफ द मंथ चुना गया है। शशि को पुरानी बस्ती अनुभाग के थानों में महिला संबंधी शिकायतों/घटित अपराध में त्वरित जांच/विवेचना करने के लिए , आरक्षक सुनील कुमार शशि ध्रुवभी चुने गए । इन्होंने कानून-व्यवस्था एवं व्हीआईपी ड्यूटी के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने में भूमिका निभाई । इसी तरह से सिपाही विजय चतुर्वेदानी थाना राखी क्षेत्र में हुई लूट, चोरी, नकबजनी, मारपीट के कुल 12 अपराध व 03 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के आरोपी को निगरानी सूची में लाये जाने का सराहनीय कार्य किया। हवलदार सचिन पाण्डेय एवं सिपाही सबरूद्दीन खान थाना खम्हारडीह के द्वारा दो-पहिया वाहन चोरी के 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने व 22 दो-पहिया वाहन बरामदगी को लिए , सउनि मंगेश्वर सिंह एसीसीयू के द्वारा थाना पुरानी बस्ती मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कर पूरे घटना में शामिल मृतक की पत्नि एवं अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
,सिपाही टेक सिंह मोहले एसीसीयू के द्वारा फेसबुक, इंस्टग्राम सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफामों में प्राप्त अपराध/शिकायतों का त्वरित निराकरण, ओंकार सिन्हा एसीसीयू के द्वारा बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित टीप लाईन के प्रकरणों में प्राप्त शिकायतों का निकाल कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही में अहम् भूमिका निभाने , सउनि मीना यादव रक्षा टीम के द्वारा स्कूल-कॉलेज व भीड़भाड़ वाली जगहों में अनावश्यक उपस्थित असामाजित तत्वों पर कार्यवाही करने व नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम करने के प्रशंसनीय कार्य हेतु एवं सिपाही नंदलाल दीवान कार्यालय सीएसपी नवा रायपुर के द्वारा सौपे गये कार्यालयीन कार्यो को अनुशासति होकर कुशलतापूर्व, समययावधि में करने के उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर प्रशस्ति पत्र दिया जाकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही -निलंबित कर्मचारी की- निरीक्षक वेदवंती दरियो को एसीबी में दर्ज अप.क्र.00/24 धारा 7 पीसीएक्ट 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 कायमी कर गिरफ्तारी पर। आरक्षक मुकेश बंजारे एवं नवीउद्दीन खान को यातायात व्यवस्था के दौरान बिना वरिष्ठ अधिकारी के संज्ञान के वाहन चालकों को रोककर चालानी कार्यवाही करने । मुल्जिम पेशी ड्यूटी के दौरान बंदी शहजाद हुसैन पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। हवलदार जहांगीर खान की लापरवाही एवं संदिग्ध आचरण को प्रदर्शित करना पाये जाने पर निलंबित किया गया है।
अनुशासनहीनता के लिए बड़ी सजा-आरक्षक ललित साहू यातायात का एक इंक्रीमेंट रोका गया? 13 जनवरी को साहू ने अवंति विहार अंडर ब्रिज पर मार्ग ड्यूटी के दौरान बिना नंबर के टीव्हीएस की मोटर सायकल चालक प्रदीप मिश्रा को रोककर उससे अपनी पत्नि के फोन-पे अकाऊंट में अवैध पारितोष प्राप्त करने के कृत्य के लिए उसे दीर्घशास्ति ‘‘देय वेतनमान में से एक वेतनवृद्धि कटौती का दण्ड दिया गया है।