रायपुर

नशीले चिट्टा के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
12-Aug-2024 7:55 PM
नशीले चिट्टा के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

रायपुर, 12 अगस्त। प्रतिबंधित  चिट्टा के साथ पंजाब के 2 युवकों को  गिरफ्तार किया। ये  गंज इलाके के होटल इम्पीरियल अर्जुन के कमरा नंबर 405 में ठहरे हुए थे।  उनसे 4.26 ग्राम चिट्टा, 2 मोबाईल फोन जब्त किए गए है। इनकी कुल कीमत है लगभग 90,000/- रूपये।गंज पुलिस ने धारा 21 नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया है। शनिवार  को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी  कि थाना गंज इलाके  होटल इम्पीरियल अर्जुन में 2 व्यक्ति रूके हुए है, जो अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है।  एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 405 में जाकर रेड किया गया। जहां कमरे में 2 व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम हरजीत सिंह एवं पवनप्रीत सिंह निवासी तरनतारण पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा रखा था।


अन्य पोस्ट