रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त। चोरी के बाद अड्डे में बंटवारा कर रहे चोरों को गिरफ्तार कर पूरा सामान जब्त किया । इन लोगों ने शंकर नगर चौपाटी के पास सेक्टर 1 में रात्रि सूने मकान चोरी की थी।
30 जून से 11 अगस्त की दरमियानी रात की है। अज्ञात चोरो द्वारा थाना से 3.5 किलोमीटर दूर चौपाटी के पास सेक्टर 1, शंकरनगर रायपुर में रात्रि में मदन अग्रवाल के मकान में पीछे से दरवाजा तोडक़र अन्दर घुसकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर , सोने के कंगन एक जोड़ी , सोने का चैन (हार) एक , सोने की अंगूठी तीन , चांदी की पायल दो जोड़ी , चांदी का सिक्का छ: कुल कीमत 5,50,000/- रूपये की चोर की थी। चोरी करके चोरी के सामान की बटवारा मूल लाईट स्कूल के आस पास अड्डेबाजी की जगह पर किया जा रहा था। जहां बंटवारे के दौरान पास में बैठे एक बच्चे ने वह घटना देख ली थी, सिविल लाईन पुलिस द्वारा अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान वह बालक उसी अड्डेबाजी की जगह पर पुलिस को मिला जिससे पूछताछ करने पर उसने घटना के बारे में एवं आरोपियों के बारे में पुलिस को बताया।तदोपरांत आरोपियों की पहचान गौरव दास पिता कालीपद दास उम्र 19 साल सा0 काली मंदिर के पास सिविल लाईन रायपुर एवं बाबू बंगाली उर्फ ओप्पो के रूप में की गई ।गौरव दास को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बाबू बंगाली के साथ मिलकर चोरी स्वीकारी। और से 01 जोड़ी सोने का कंगन, सोने का अंगूठी 02 ,चांदी का पायल 01 जोड़ी, 06 चांदी का सिक्का 10-10 ग्राम की जप्त की गई है। कीमती 5,00,000/- जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी ओप्पो उर्फ बाबू बंगाली घटना के बाद से फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है।