रायपुर

सत्यापित बी-1 , खसरे में सुधार के लिये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
12-Aug-2024 7:53 PM
सत्यापित बी-1 , खसरे में सुधार के लिये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

रायपुर, 12 अगस्त। एसीबी की टीम ने सोमवार को  राजधानी जिले के एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने दो लोगों से 30 हजार की मांग की थी। 10 हजार नगदी दिये गये थे। बाकी के बचे 20 हजार किश्त में देने की बात हुई। दरअसल, तिल्दा के ग्राम नकटी निवासी मंगलूराम एवं योगेन्द्र बघेल ने एसीबी में शिकायत की थी।   नकटी गांव  स्थित भूमि की बिक्री का सौदा दोनों ने आपस में तय किया। बिक्री के लिये सत्यापित बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिये पटवारी बृजेश मिश्रा ने  दोनों से 30 हजार रूपये मांगे थे, और  10 हजार रूपये ले लिए गए थे। शेष राशि में 10-10 हजार की किश्तो में लेने के लिये सहमत हुआ है। दोनों प्रार्थी पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता थे बल्कि उसे रंगे हाथों पकड़वाना चाहते थे।इस शिकायत के  सत्यापन पश्चात् एसीबी रायपुर ने आज ट्रेप आयोजित कर दूसरी किश्त 10 हजार रूपये रिश्वती रकम लेते हुए पटवारी बृजेश मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ा ।


अन्य पोस्ट