रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त। अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ के बुजुर्ग सदस्यों ने रविवार देर रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(6) विलोपित करने पर विस्तृत चर्चा की। और ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल में सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ के संरक्षक वसंत पुरोहित , महासंघ मध्य प्रदेश के खुर्शीद सिद्दीकी कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, स्वामी प्रसाद शर्मा, प्रदेश महामंत्री , अशोक कुमार शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं सुरेश चन्द्र बादल ,प्रदेश मंत्री सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ मध्य प्रदेश आदि शामिल रहे। मुख्यमंत्री साय ने मध्यप्रदेश से आए प्रतिनिधि मंडल को आश्वत किया कि इस मामले पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को भी विश्वास में लेकर पेंशनरो के हित में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य में भी पेंशनर संगठन मुख्यमंत्री तथा जिम्मेदार आईएएस अधिकारियों के संज्ञान में लाकर धारा 49 को विलोपित करने की मांग कर रहे हैं।