रायपुर

दो युवक 6.72 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
12-Aug-2024 2:33 PM
दो युवक 6.72 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

रायपुर, 12 अगस्त। टिकरापारा के भाठागांव न्यू बस स्टैण्ड पास 2 युवक 6.72 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। मुखबीर की सूचना पर बस स्टैंड पहुंचे पुलिस कर्मियों ने  दोनों युवकों को चिन्हित कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों अपना नाम रितेश घोतरे पिता  रंगा घोतरे 23 साल निवासी पनवेल कलमबुली सर्कल सांई बाबा मंदिर के सामने पनवेल (महाराष्ट्र),कमल राजपूत लोधी पिता राजाराम राजपूत लोधी 38 साल निवासी ग्राम बरिया  सनडिला जिला हरदोई (उ.प्र.)। उनके पास रखे बैग की तलाशी में गांजा6.72 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 1,19,000/- रूपये मिला। दोनों को धारा 20बी नारकोटिक्स के तहत गिरफ्तार किया गया।
 


अन्य पोस्ट