रायपुर

माफी नामा नक्सलियों के बीच भेद का नतीजा-उपमुख्यमंत्री शर्मा
11-Aug-2024 6:21 PM
माफी नामा नक्सलियों के  बीच भेद का नतीजा-उपमुख्यमंत्री शर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अगस्त। आईईडी विस्फोट पर नक्सलियों के माफी नामे पर  उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री विजय शर्मा  ने आज कहा कि नक्सल कैडर में आपस में भेद उत्पन्न हो गया है  । कुछ लोगों को उस  विस्फोट में आम नागरिकों के हताहत होने का दुख है । इसलिए उन्होंने माफी नामा भेजा है परंतु वे फंस गए हैं और कुछ अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें आश्वस्त करती है कि वे समर्पण करते हैं तो उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा । इससे पहले शनिवार को नक्सल संगठन के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का कहना है कि गांव वालों को नुकसान पहुंचाने की हमारी कोई मंशा नहीं थी। जंगल के रास्ते में आईईडी प्लांट था और इस रास्ते से गांव वालों को न जाने पहले ही बता दिया गया था। सरकार-पुलिस के खिलाफ चल रही हमारी लड़ाई से कुछ गलतियां हो रही है इसके लिए माफी मांगते हैं ।

कमेटी के सचिव मोहन ने माफीनामा के साथ पत्र जारी किया है। जिसमें लिखा है कि पुलिस ने पीडिया, इतावार समेत अन्य गांवों में फर्जी मुठभेड़ में 80 से ज्यादा लोगों को मारा है। जिसकी जिम्मेदार सरकार है। आईईडी की चपेट में आकर मारे जा रहे निर्दोष आदिवासियों की जिम्मेदार भी सरकार ही है। पुलिस कैंप खोलकर गांवों पर हमले किए जा रहे हैं। नक्सलियों के पत्र में मीडिया, पत्रकारों से सच्चाई सामने लाने की अपील की है। साथ ही नक्सल संगठन की तरफ से संगठन के विरुद्ध दुष्प्रचार जैसे समाचार प्रकाशन, प्रसारण का जिक्र करते हुए पत्रकार संघ, संगठन को विचार करने की नसीहत नक्सल संगठन की तरफ से दी गई है।


अन्य पोस्ट