रायपुर

पांच राज्यों की महिला पत्रकारों का 27 को सम्मान
10-Aug-2024 4:48 PM
 पांच राज्यों की महिला पत्रकारों का 27 को सम्मान

रायपुर, 10 अगस्त।  छत्तीसगढ़ के भिलाई-रायपुर में आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह प्रतिष्ठासूचक सम्मान प्रदान करने का सिलसिला वर्ष 2013 से निरंतर जारी है और अब तक 25 महिला पत्रकारों को सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान से वर्ष-2024 में छत्तीसगढ़ सहित देश के 5 राज्यों की 9 चुनिंदा महिला पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।इस वर्ष राजश्री राव यादव नागपुर ,सेमिम सुल्ताना अहमद ,गुवाहाटी,किरण दिनेश जैन सिवनी मंजुला पटनायक कोरापुट , बिजयालक्ष्मी गंजाम, ,मालिनी सुब्रमण्यम जगदलपुर, ममता लांजेवार रायपुर,सिमरन पन्गरे रायगढ़  एवं डॉ.रत्ना पांडेय रायपुर को सम्मानित किया जाएगा।  यह सम्मान समारोह 27 अगस्त को भिलाई के सेक्टर-वन स्थितज्ज्नेहरू कल्चरल हाउस सभागारज्ज्में होने जा रहा है। इस आयोजन का यह 13वां वर्ष है।


अन्य पोस्ट