रायपुर

काठाडीह वासियों का निगम में प्रदर्शन
09-Aug-2024 7:55 PM
काठाडीह वासियों का निगम में प्रदर्शन

रायपुर, 9 अगस्त। काठाडीह स्थित बीएसयूपी कालोनी के मकानों की जर्जर हालत और क्षेत्र में निगम प्रसासन के द्वारा जगह-जगह कचरा डंप करने से हो रही समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी सेवा दल के नेतृत्व में निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्र अश्वस्त कर कहा कि कालोनी के मकानों की मरम्मत कराने हेतु निगम में बजट राशि स्वीकृत किया है। अतिशिघ्र ही टेण्डर जारी कर कार्य चालु कर दिया जायेगा। साथ ही गोकुल नगर के पास  जगह- जगह होने वाले कचरा और का निराकरण करने और मार्ग में स्ट्रीट लाइट सुचारू करने जैसी सुविधाएं दिए जाएंगे।

कालोनियोंवासियों के सर्मथन में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी संयुक्त सचिन शेख शकील, प्रदेश महासचिव नेहाल खान, मोहम्मद कलीम, भगत महानंद, अजीम खान, उद्धवक्रांति विश्वकर्मा, दीपा सोना, श्मशून्निसा, सुलताना बानो, जुगत सोना, जयंती सोना आदी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट