रायपुर

एआई क्या समाज के लिए लाभदायक है विषय पर जमकर हुआ वाद विवाद
09-Aug-2024 7:54 PM
 एआई क्या समाज के लिए लाभदायक है विषय पर जमकर हुआ वाद विवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 अगस्त। देशबंधु इंग्लिश  हायर सेकेंडरी स्कूल में आज के दौर के युवा पीढ़ी और समाज के लिए सबसे सामयिक च्च्कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या समाज के लिए लाभदायक हैज्ज्  विषय पर  वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

 इसमें 9-12 वीं के विद्यार्थी शामिल हुए। विषय के पक्ष में सिहावा हॉउस की गौरी चावला, विपक्ष में विन्ध्याचल हॉउस की स्निग्धा महापात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने मानव निर्मित ए आई के लाभ और नुकसान तथा उसकी शक्तियों पर शानदार तर्क – वितर्क प्रस्तुत किये . विषय के  पक्ष में विन्ध्याचल हॉउस की तनिष्का चूटे तथा मेकल हॉउस के विनायक खंडेलवाल  द्वितीय रहे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक कु. शिखा सराफ, प्रमोद श्रीवास्तव एवं श्रीमती मीनल शुक्ल थे।प्राचार्य शिशिर दास ने सभी प्रतिभागियों को इस महत्वपूर्ण विषय पर विचारोत्तेजक चर्चा के लिए बधाई दी . संचालन शिक्षिका श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन लिटरेरी हेड संस्थिता कोष्टा ने किया ।


अन्य पोस्ट