रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अगस्त। नगर निगम ने राजधानी में च्च्हर घर तिरंगाज्ज् अभियान शुरू कर दिया है। जो 15 अगस्त तक चलेगा। शुक्रवार को जोन 1 एवं जोन 6 के क्षेत्र के तहत विभिन्न क्षेत्रों सहित सभी जोनों के अंतर्गत वार्डों में च्च् हर घर तिरंगाज् कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता के माध्यम से तिरंगा रैलियाँ, तिरंगा यात्राएं, तिरंगा प्रतिज्ञा के आयोजन हुए। अगले सप्ताह भर 70 वार्डों में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियाँ, तिरंगा दौड़ और तिरंगा मैराथन, तिरंगा कांसर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी,तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला आदि गतिविधियां करने के सम्बन्ध में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय के दिशा - निर्देश के अनुरूप निर्देश दिए गए है।
कल चार वार्डों में शिविर
कल शनिवार 10 अगस्त को चार वार्डों में जनसमस्या सुलझाने शिविर आयोजित किए जाएंगे ।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सदर बाजार वार्ड के गंगाराम सामुदायिक भवन, संत रविदास वार्ड के पार्षद कार्यालय सरोना और वार्ड? 51 के क़ृषि विश्वविद्यालय के कम्युनिटी हाल में शिविर लगाया जायेगा।वार्ड क्रमांक 51 के जोरा और लाभाण्डी जैसे क्षेत्रों सहित साईं नगर, कृषक नगर, प्रोफेसर कॉलोनी के रहवासियों की जनसमस्याओं सुनी जाएंगी। स्थानीय नागरिक समस्याएं नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण दिए जाएंगे।