रायपुर

साय को बैज का पत्र-आदिवासी ठगा महसूस कर रहे
09-Aug-2024 4:24 PM
साय को बैज का पत्र-आदिवासी ठगा महसूस कर रहे

रायपुर, 9 अगस्त। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सीएम विष्णु देव साय को एक पत्र भेजा है। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर दो पेज के पत्र में बैज ने बधाई देते हुए नक्सलियों के नाम पर आदिवासियों की हत्या, तेंदूपत्ता बोनस योजना, आदिवासी आरक्षण बिल मंजूर न होने पर ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि पुलिस नक्सलियों के बीच आदिवासी पिस रहे हैं।  भाजपा सरकार में प्रताडि़त हो रहे हैं। इतने बड़े दिवस पर कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं हो रहा।

मुस्लिम मेधावी छात्रों का सम्मान

रायपुर, 9 अगस्त। मुस्लिम इंटेलेक्युअल फोरम सचिव हाजी मोहम्मद बशीर खान ने बताया कि मुस्लिम फोरम की ओर से मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। कक्षा 6वीं से स्नातक तक ऐसे छात्र, छात्राएं जिन्होंने 70 प्रतिशत या उससे अधिक के अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं अपनी अंकसूची जिसमें अपना नाम, पूरा पता और मोबाईल नंबर लिखकर फोरम के दिए गए  वाट्सअप नंबर मो. 9425211181, 9424231146, 9329418483 4. 7869911136 पर 31 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट