रायपुर

सुने घरों में सेंधमारी करने वाले तीन भाई-बहन, दो खरीददार गिरफ्तार
08-Aug-2024 7:34 PM
सुने घरों में सेंधमारी करने वाले तीन भाई-बहन, दो खरीददार गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 8 अगस्त। आधा दर्जन से अधिक सूने मकानों में सेंधमारी करनेवाले 03 भाई-बहन के साथ सामानें 2 क्रेता सहित 5 गिरफ्तार किए गए हैं। इन लोगों ने डी.डी.नगर इलाके के 8 अलग - अलग मकानों का ताला तोड़ चोरियां  की थी।

दो सगे भाई  सूरज सिंह उर्फ आशुतोष एवं सिद्धार्थ सिंग उर्फ नैन्टू चोरी करते और बहन अदिति सिंग उर्फ सिम्मी है सूरज सिंह उर्फ आशुतोष के साथ मिलकर चोरी के  जेवरातों को बेचती। इन तीनों से जेवरातों को उ.प्र. चंदौली के सकलडीहा बाजार स्थित 2 अलग - अलग ज्वेलरी दुकानों में बेचते। इन ज्वेलरी दुकान के संचालक संजयव कुमार जायसवाल एवं अरविन्द कुमार वर्मा को चोरी  जेवरात क्रय करने पर धारा 411 भादवि. के तहत आरोपी बनाया है। और आरोपियों के कब्जे से चोरी के 200 ग्राम सोने के जेवरात , चांदी के जेवरात करीबन 2 किलोग्राम, नगद रकम 55,500/- रूपये, 1 मोबाईल फोन एक एक्टिवा जब्त किया गया है। इनकी कुल कीमत लगभग 16,51,000/- रूपये है। इन सभी  के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में  धारा 457, 380, 34, 411 भादवि. तथा 312/24 व 322/24 धारा 305, 331(4), 3(5) बी.एन.एस. 411 भादवि. का अपराध दर्ज किया है।

दोनों भाईयों के विरूद्ध  डी.डी.नगर, कबीर नगर एवं आमानाका में चोरी, मारपीट एवं आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों के लगभग एक दर्जन अपराध है। और दोनों आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं । सुंदरम विहार चंगोराभाठा निवासी गरिमा शर्मा के घर 19 -25जून के बीच चोरी की थी।


अन्य पोस्ट